Categories: पटना

पटना सहित बिहार के 18 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति….मौसम विभाग को जारी करना पड़ा येलो अलर्ट

पटना: प्रदेश में पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा के कारण पटना समेत 18 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है, यह आठ से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक शीतलहर जैसी स्थिति बने रहने के आसार हैं।

राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 18.6 दर्ज किया गया। न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 9.0 दर्ज किया गया। पटना के अधिकतम तापमान में बुधवार की तुलना में गुरुवार को 1.8 डिग्री की गिरावट देखी गई। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस था। पटना समेत प्रदेश के कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। समस्तीपुर जिले का पूसा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई है।

प्रदेश के पटना समेत गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने के आसार हैं। प्रदेश के उत्तर-पश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भाग में अगले तीन दिनों तक शीतलहर की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026