सिवान: नर सेवा ही नारायण सेवा है :- डॉ आशुतोष दिनेन्द्र

मां दुर्गा दिव्य शक्ति महायज्ञ में 350 मरीजों की हुई जांच

परवेज़ अख्तर/सीवान: जिला मुख्यालय के तरवारा मोड़ आदर्श नगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय मां दुर्गा दिव्य शक्ति महायज्ञ में हेल्थ कैंप का आयोजन श्रीकृष्णमोहन उषा फाउंडेशन के सौजन्य से किया गया जिसमें जिले के ख्यातिलब्ध चिकित्सक डॉ आशुतोष दिनेन्द्र एवं डॉ अविनाश चन्द्र ने लगभग ने लगभग 350 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिए, इस जांच शिविर में ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर ईसीजी के साथ-साथ दवा का निशुल्क वितरण किया गया। शिविर में ज्यादातर मरीज हड्डी ,जोड़ एवं नस के दर्द, सांस , ब्लड प्रेशर, हृदय , एवं पथरी के रोगी थे।

संस्था के अध्यक्ष डॉ चन्द्र ने बताया कि हमारी संस्था प्रत्येक वर्ष 50 से ज्यादा कैंप करती है और गरीब एवं जरूरतमंद को चिकित्सा सेवा प्रदान करती है,वहीं संस्था के सचिव डॉ दिनेन्द्र ने बताया कि राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान (NBR) संस्थान द्वारा किए गए एक शोध में पता चला है कि यज्ञ और हवन के दौरान उठने वाले धुएं से वायु में मौजूद हानिकारक जीवाणु 94 प्रतिशत तक नष्ट हो जाते हैं। साथ ही इसके धुएं से वातावरण शुद्ध होता है और इससे बीमारी फैलने की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है। यज्ञ करने से केवल आध्यात्मिक ही नहीं वैज्ञानिक भी फायदे हैं।इस जांच शिविर में मनोज मिश्रा,सुमन राय,शैलेश गोस्वामी,राजू यादव, ओम प्रकाश शर्मा,अनुज शर्मा, निजामुद्दीन राजा ,वहीं यज्ञ समिति के सीताराम चौधरी, अर्जुन यादव, राजन गुप्ता,विकी, अभिनव पटेल, हरेंद्र यादव ,राकेश दुबे का सराहनीय सहयोग रहा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024