Categories: छपरा

छपरा : एस एच-90 पर अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को मारा धक्का, सदर रेफर

छपरा : मशरक महम्मदपुर एस एच-90 पर बुधवार की सुबह मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर घोघाड़ी नदी पुल पर ससुराल जा रहें साइकिल सवार को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार फरार हो गया और साइकिल सवार सड़क किनारे गंभीर रूप से घायलावस्था में गिर पड़ा।उसी रास्ते जा रहें बंगरा मुखिया प्रत्याशी रंजन सिंह ने घायल को इलाज के लिए अपने गाड़ी पर लाद पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां घायल की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र दिघवादुबौली भगवानपुर गांव निवासी स्व सीता राम के 25 वर्षीय पुत्र नवलेश राम के रूप में हुई।

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप और डॉ मंनोरंजन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में घायल ने बताया कि वह अपने घर से सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के सिंसई गांव निवासी भूअर राम के यहां ससुराल जा रहा था। वही दूसरा सड़क दुघर्टना मशरक गोला रोड से मोटरसाइकिल दुर्घटना में कलपुरा पंचायत के मठिया पूरब टोला गांव निवासी महेशी साह का 20 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार घायल हो गया जिसे आसपास के लोगों ने इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वही घायल होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह ने हाल चाल जाना।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026