आंदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप, अल्टो कार समेत 352 पीस बंटी बबली नामक शराब की बोतलें बरामद

परवेज अख्तर/सिवान :
इन दिनों संपूर्ण सिवान जिले में उत्तर प्रदेश, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध शराब की तस्करी में लगे कारोबारियों की चांदी कट रही है तो दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन भी अवैध शराब की तस्करी में लगे कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने में पीछे नही है। अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध जिले के प्रत्येक हिस्सों में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आए दिन जिले के प्रत्येक  हिस्सों में कहीं न कहीं अवैध शराब पकड़ी जा रही है। इसी कड़ी में जिले के आंदर थानाध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव में कार्रवाई करते हुए गांव में खड़ी एक अल्टो कार से 352 पीस बंटी बबली नामक शराब की बोतलें बरामद की है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किया। परंतु उसकी गिरफ्तारी नही हो सकी। बाद में पुलिस टीम ने जिस अल्टो कार से शराब की बोतले बरामद की है। उस अल्टो कार को जप्त करते हुए नए उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत वाहन स्वामी एवं अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि वाहन स्वामी के नाम व पता के सत्यापन हेतु जिला परिवहन विभाग को पत्राचार किया जाएगा। ताकि अनुसंधान के पश्चात वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक उसे अप्राथमिकी अभियुक्त बनाते हुए गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों में लगातार अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए थाना स्तर पर एक टीम का गठन कर छापेमारी जारी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026