मैरवा के सिसवा बरासो गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी भयंकर आग

20 बीघा खेत में खड़ी फसल जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान :
जिले के मैरवा प्रखंड क्षेत्र के सिसवा बरासो गांव में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई और देखते ही देखते लगी आग विकराल रूप धारण कर लिया।आग की लपटें इतनी तेज थी कि लगभग 20 बीघा खेत में खड़ी फसल के नुकसान हो जाने का अनुमान आंकी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी है। उधर घटना की सूचना जैसे ही समाजसेवी श्री निवास यादव को लगी तो वे फौरन उक्त गांव में पहुंचकर स्थानीय प्रशासन के पास मौजूद आग बुझाने वाली वाहन के साथ ग्रामीणों के सहयोग से लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किए परंतु लगी आग इतना भयंकर रूप धारण कर लिया था कि आग की लपटें के आगे ग्रामीण अपनी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। यहां बताते चले कि उक्त गांव के गरीब तबके के लोगों की खेत में फसलें जलकर राख हो गई है।फसलों के जलकर राख हो जाने के बाद कई गरीब तबके के किसान दहाड़ मार बिलख रहे हैं।उधर  समाजसेवी श्रीनिवास यादव ने अंचल प्रशासन से गरीब तबके के किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026