परवेज अख्तर/सिवान : जंक्शन पर सोमवार को मुख्य चल टिकट निरीक्षक आरएन साह के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जंक्शन की किलाबंदी की गई। बिना सूचना अचानक जंक्शन पर काफी संख्या में टीटीई और आरपीएफ के जवानों को देखकर बिना टिकट के सफर करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। एक एक कर आने जाने वाले हर यात्री से टिकट की मांग की जा रही थी। अचानक टिकट जांच को देख बिना टिकट के जंक्शन के अंदर प्रवेश किए लोग परेशान हो गए। सभी किसी तरह से इधर उधर छिपकर जंक्शन से बाहर निकलने की फिराक में लग गए। इस दौरान 36 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान 36 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिनकी पेशी सोनपुर मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा के समक्ष की गई। जहां से 36 यात्री से लगभग 24 हजार जुर्माना वसूल कर उन्हें छोड़ दिया गया इससे पहले मजिस्ट्रेट चेकिंग की सूचना पूरी तरह से गोपनीय रखी गई थी। सुबह से जंक्शन के हर गेट पर आरपीएफ और टीटीई की तैनाती की गई थी। आरपीएफ से एएसआई अजीत कुमार मिश्रा, एएसआई श्रीनिवास, कांस्टेबल महेश सिंह आदि सुरक्षा बल मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…