परवेज अख्तर/सिवान : आंबेडकर भवन परिसर में जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को जिलास्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम रंजिता ने किया। कार्यक्रम में गायन-संगत, लोकनृत्य-संगत, नृत्य, एवं गायन व वाद्य पारंपरिक तर्ज पर आयोजित किया गया। एकांकी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, कथक, भारत नाट्यम, मणिपुरी, कच्चीपुड़ी आदि की प्रस्तुति देकर कलाकारों ने खूब तालियां बटोरी। रंगारंग कार्यक्रम में दर्शक पूरे दिन झुमते रहे। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया गया। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से इच्छुक कलाकारों का आवेदन जमा कराया गया था। इसके बाद कलाकारों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिला। हर विधाओं में भाग लेने वाले कलाकार अपनी पूरी तैयारी कर कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इन विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को पांच हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले को चार हजार तथा तृतीय स्थान पाने वाले को 25 सौ रुपया प्रोत्साहन राशि के रूप में व प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। मौके पर कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी अमन समीर, एडीएम विधुभूषण चौधरी, अनीशा सिंह, डीपीओ समरबहादुर सिंह सहित कई पदाधिकारी व काफी संख्या में दर्शक शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…