परवेज अख्तर/सिवान :-जिले के हसनपुरा प्रखण्ड के उसरी धनवती मध्य विद्यालय से 25 व किसान भवन सहुली से 12 कोरेण्टाइन कर रहे लोगों में गुरुवार को चिकित्सिका डॉक्टर माहेकायनात द्वारा 37 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। वही इन लोगों के बीच डिस्चार्ज का प्रमाण पत्र देकर 14 दिनों तक घर में क्वॉरेंटाइन करने का भी निर्देश दिया गया। वहीं 5 नए प्रवासी लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग करके कोरेण्टाइन करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान डॉक्टर माहेकायनात ने बताया कि कुछ लोगों का 15 दिन पूर्ण होने, तो कुछ लोगों को बीपी, शुगर, किडनी प्रॉब्लम के साथ-साथ 60 वर्ष के ऊपर लोग जो थे उन्हीं लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। वही सहुली के कृषि भवन से 12 को डॉ. महेंद्र कुमार द्वारा डिस्चार्ज किया गया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि छोटेलाल प्रसाद, शिक्षक मोहम्मद निजामुद्दीन, वीरेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार साहनी, जयप्रकाश राम, शमशुल जोहा, मुंगालाल चौधरी सहित दीपक कुमार ब्याहुत व अन्य लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…