परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ :
राजद हसनपुरा प्रखंड अध्यक्ष शारिक इमाम व रघुनाथपुर विस के पूर्व राजद प्रत्याशी हामिद रजा उर्फ डब्ल्यू खान ने पूर्व सांसद डॉ मोहमद शहाबुद्दीन के निधन पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने कहा कि डॉ मोहम्मद शहाबुद्दीन साहब एक बड़ी सख्शियत थे. उनके निधन के पश्चात पूरा क्षेत्र में मायुशी छायी हुई है.उनकी निधन से सीवान ही नहीं पूरे देश को झकझोर दिया है. उनकी निधन से राजद पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. राजद नेताओं ने आरोप लगाते लगाकर कहा कि इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिये. उन्होंने कहा कि ये सभी सोंची समझी साजिश की गई है.
आखिर क्यों नहीं उन्हें एम्स में इलाज करवाया गया. जबकि एक दूसरा कैदी छोटा राजन को एम्स में इलाज करवाया गया. ये संशय का सवाल बनता है. जबकि एक बार विधायक, तीन बार एमपी बनने वाले सख्शियत को कोई उचित जगह इलाज नहीं कराया गया. यह साजिश प्रतीत होता है. गौरतलब हो कि बिते शनिवार को पूर्व सांसद डॉ मोहमद शहाबुद्दीन की दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में कोरोना से निधन हो गया था. इस शोक व्यक्त करने वालों में भीम यादव, सतीश यादव, मुन्ना शर्मा, शर्मा यादव, राजेश राम, पंकज राम, अकबर हकीम सहित शामिल रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…