परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने 383 बोतल शराब के साथ आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब के साथ इन धंधेबाजों की चार बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली। इस संदर्भ में बताते हैं कि पुलिस ने भोपतपुरा, बभनौली, मैरवा धाम, मैदनिया, नौतन मोड़ समेत विभिन्न जगहों पर वाहन जांच करते हुए शराब के धंधे में संलिप्त आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विदुरती हाता के सत्येंद्र राम और युगल राम, भंटा पोखर के निजामुद्दीन शाह, उत्तर प्रदेश के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मो. शोहैल शाह, मैरवा थाना क्षेत्र के लंगड़पुरा के मनीष कुमार गोड़ शामिल हैं। वहीं लक्ष्मीपुर के मिथिलेश पांडेय को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। इसका मेडिकल चेकअप रेफरल अस्पताल में कराया गया। उधर एक अन्य मामला में वारंटी छोटका मांझा से दुलारचंद नोनिया को गिरफ्तार किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…