परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के अरुआं पिपरहियां गांव में गुरुवार की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक युवती सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया। थाने में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक तरफ से घायल पम्मी कुमारी के आवेदन पर गांव के ही रोहित सिंह, विक्की कुमार, श्रीकांत सिंह एवं शैलेश सिंह, मीरा देवी, मुनचुन कुमारी, अंकित कुमार, लड्डू कुमार पर मारपीट करने तथा धमकी देने का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर मीरा देवी के आवेदन पर राजू कुमार एवं बिट्टू कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है,जिसमें मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक पक्ष से श्रीकांत सिंह,विक्की कुमार, अंकित कुमार एवं लड्डू कुमार जबकि दूसरे पक्ष के बिट्टू कुमार शामिल हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…