पटना: बेखौफ अपराधियों ने मधुबनी के बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग करके महज 45 सेकेंड में LIC के 39 लाख रुपये लूट लिए। उनकी फायरिंग में कैश वैन के गार्ड की मौत हो गई है। लूट की खबर मिलते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया हैं। पुलिस टीमें घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और बैंक के सीसीटीव फुटेज से अपराधियों का सुराग पाने की कोशिश कर रही है।
दोपहर को करीब 1 बजकर 07 मिनट पर एलआईसी का कैश लेकर पीले कलर का कैश वैन एक्सिस बैंक के सामने रुका। वैन के रुकते ही पहले से वहां घात लगाकर खड़े अपराधियों में से एक ने गार्ड को गोली मारी और रुपये से भरे काले रंग के बैग को लूटने के बाद अपने तीन अन्य साथियों के साथ भागने लगा। थाना चौक की ओर भागने के क्रम में रुपये लेकर भाग रहा अपराधी एक बार नीचे भी गिरा, लेकिन तुरंत उठकर अपने साथियों के साथ भाग गया।
लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए कम-से-कम 5 राउंड फायरिंग की। मौके से पांच खोखा बरादम हुआ है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ पर जमा हो गई। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बैंक के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…