Categories: पटना

छपरा: पुजारी को बंधक बना जमकर पीटा, अष्टधातु की मूर्तियां ले भागे अपराधी

छपरा: मुख्यालय से सटे रिविलगंज प्रखंड के गोरिया छपरा श्मशान घाट स्थित ब्रह्मचारीघटना के विरोध में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हाजीपुर से गाजीपुर को जोड़ने वाली सड़क पर घंटों आवागमन बाधित रहा। स्थानीय थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की। मूर्तियों के गायब होने से लोगों में काफी नाराजगी थी।

मूर्ति चोरी करने वाले अपराधियों की संख्या करीब आधा दर्जन से अधिक थी और सभी अपने हाथों में हथियार लिए हुए थे। गंभीर रूप से जख्मी मुख्य महंत परशुराम दास का इलाज किया गया। ब्रह्मचारी जी मठिया से गायब मूर्तियों में श्री राम, जानकी, कृष्ण और हनुमान की मूर्ति शामिल है।

बता दें कि रिविलगंज थाना क्षेत्र में अष्टधातु की मूर्ति चोरी होने की अलग-अलग मंदिरों और मठों से करीब 4 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। अब तक एक भी मूर्ति पुलिस ने बरामद नहीं की है। इसके पहले भी गौतम ऋषि मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो चुकी है। जी मठिया से पुजारी व अन्य को बंधक बनाकर चार अष्टधातु की मूर्तियां अपराधी ले भागे। इस दौरान पुजारी की पिटाई भी की गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024