सीवान सदर प्रखंड में चौथे दिन 39 लोगों ने किया नामांकन

  • सदर प्रखंड में नामांकन के बाद चुनाव जीत मुखिया बनने की होड़ में पुरूषों की तुलना में आगे महिलाएं है
  • मुखिया पद के लिए 21 महिला, 18 पुरुष ने भरा पर्चा
  • जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 से दो ने किया नामांकन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सीवान सदर प्रखंड में नामांकन की तिथि समाप्त होने में अभी दो दिन शेष है, लेकिन नामांकन करने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। उसमें भी मुखिया वार्ड सदस्य व मुखिया पद के लिए नामांकन करने के लिए मारामारी है। सीवान सदर प्रखंड में नामांकन के बाद चुनाव जीत मुखिया बनने की होड़ में पुरूषों की तुलना में आगे महिलाएं है। पिछले चार दिनों से महिलाएं काफी संख्या में मुखिया बनने की चाहत लिए नामांकन कर चुकी है। बहरहाल, सीवान सदर प्रखंड में शुक्रवार को मुखिया पद के लिए टोटल 39 नामांकन किए गए। नामांकन करने वालों में 21 महिला व 18 पुरुष शामिल है।

सदर बीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि नामांकन के चौथे दिन मकरियार पंचायत से 6 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इधर धनौती व नत्थू छाप से 4-4, सियाड़ी पंचायत से सुभाष प्रजापति समेत 3, सरासर व बरहन से 3, बाघडा, पिठौरी, ओरमा, कर्णपुरा, पचलखि व हसनपुरवा से 2-2 जबकि महुआरी, सरावे, चनउर, भंटापोखर से एक-एक प्रत्याशी ने मुखिया पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। इधर, जिला परिषद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। सदर एसडीओ रामबाबू बैठा ने बताया कि क्षेत्र संख्या 16 से रीना रैना व सीमा देवी ने अपने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024