सिवान: डीएवी कॉलेज मोड़ पर कचरा उठाने का हुआ विरोध

  • हड़ताली सफाईकर्मियों ने एनजीओ को नहीं उठाने दिया कचरा
  • सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया

परवेज अख्तर/सिवान: अपनी बारह सूत्री मांगों को लेकर नगर परिषद कर्मियों की हड़ताल लगातार चौथे दिन भी जारी रही। उधर, हड़ताल से शहर में गंदगी व कचरे का बुरा हाल है। शहर के विभिन्न रास्ते की सफाई नहीं होने से सड़क पर ही गंदगी पसरी है। हड़ताली सफाई कर्मी एनजीओ व अन्य कर्मियों को भी न सफाई करने दे रहे न कचरा उठाने दे रहे है। इस बात का नजारा शुक्रवार को शहर के डीएवी कॉलेज मोड़ पर देखने को मिला। यहां प्रशासन की मौजूदगी में कचरा उठाने गए एनजीओ कर्मियों का आंदोलनरत सफाईकर्मियों ने जमकर विरोध किया, वहीं कचरा भी उटने नहीं दिया। नगर परिषद की गाड़ी व कर्मियों को चारों तरफ से घेरकर मांगे पूरी नहीं होने तक कचरा का उठाव नहीं होने देने की चेतावनी भी दी।

वहीं नगर परिषद मालगोदाम में नगर विकास मंत्री, प्रधान सचिव व नगर विकास विभाग के सचिव के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष अमित कुमार गोंड ने बताया की सरकार का रवैया साफ दर्शाता है कि यह सरकार कर्मचारी विरोधी है। 12 सूत्री मांगों को लेकर वार्ता की जगह सरकार पुलिस के बल पर कर्मियों का दमन करना चाहती है, कर्मी यह बर्दास्त नहीं करेंगे। हो को बीमारी से बचाने वाले संजय रावत, शत्रुधन ओमराज़, जफर अली, तारा, मुन्नी, ज्योति, लालमती, नैना व सीमा आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026