पटना: भागलपुर में बमों के मिलने का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा है। एक बार फिर से भागलपुर में बम बरामद हुआ है। शुक्रवार सुबह नाथनगर के सीटीएस मैदान के पास फिर 4 चार जिंदा बम मिले हैं। जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने झाड़ी में बम देखा तो दंग रह गए। बिहार सिपाही प्रशिक्षण केंद्र नाथनगर के कैंपस के पिछले हिस्से में 4 4 जिंदा बम बरामद हुआ। जिंदा बम मिलने के कारण पूरा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है और बम की सूचना मिलने पर पुलिस जवान और स्थानीय थाना ,नगरथाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस डॉग स्क्वाड की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल आसपास के इलाके को साल कर दिया गया है।
वहीं पुलिस का कहना है कि दो जिंदा सुतली बम बरामद हुआ है। किसने किस उद्देश्य से यहां बम रखा, इसकी जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…