Categories: पटना

जेल से बाहर आने की बाट जोह रहे राजद प्रमुख को करना होगा लंबा इंतजार….जमानत याचिका पर सुनावई टली, अब 22 अप्रैल को फैसला

पटना: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट से राहन नहीं मिली। जमानत याचिका पर एक बार फिर से सुनावाई टल गई है। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई 22 अप्रैल तक टल गई है। लालू यादव पिछले डेढ़ महीने से जमानत का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी तरफ से हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है।

लालू की जमानत याचिका का सीबीआई ने विरोध किया है। लालू यादव को पहले जिन दो मामलों में जमानत मिल चुकी है, उन मामलों में भी सीबीआई की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई है। सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई ने जमानत रद्द करने के लिए आधार दिया है। इस मामले में पहले ही लालू यादव को नोटिस जारी किया जा चुका है।

लालू की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने सीबीआई को काउंटर एफिडेविट फाइल करने के लिए 11 मार्च तक का समय दिया था। लालू यादव के वकील प्रभात कुमार का कहना है कि अब तक सीबीआई की तरफ से काउंटर एफिडेविट फाइल नहीं किया गया है, लिहाजा आज इस मामले में हाई कोर्ट में सीबीआई को काउंटर एफिडेविट के लिए अंतिम मौका दिया है।

हाई कोर्ट में आज सीबीआई ने एक बार फिर से काउंटर एफिडेविट के लिए वक्त मांगा इसके बाद हाईकोर्ट ने 1 हफ्ते का वक्त सीबीआई को दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024