तरवारा बाजार में बाइक की डिक्की से उच्चकों ने उड़ाए 4 लाख नगद, छानबीन में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार के बसंतपुर रोड स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने खड़ी बाइक की डिक्की से उच्चकों ने दिन दहाड़े 4 लाख उड़ा लिए।इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों एवं लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी।इस मामले में इसी थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव निवासी उपेंद्र तिवारी ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि पोस्ट ऑफिस के सामने अपनी बाइक को खड़ी कर पति पत्नी पोस्ट ऑफिस के अंदर चले गए।और जब उधर से वापस लौटा तो देखा की डिक्की खुला हुआ है। और उसमें रखे 4 लाख रुपए गायब हैं। इस संदर्भ में जी.बी.इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में आवेदन मिला है इसकी जांच की जा रही है जल्द ही घटना में शामिल चोरों को डाकघर तथा आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026