मैरवा: विदेश से आने वाले 15 लोगों का हो रहा इंतजार

  • विभाग ने सात लोगों से किया संपर्क
  • घर आने पर होगा स्वास्थ्य परीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना के नये वैंरिएंट ओमीक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अर्लट मोड पर है। विदेश से क्षेत्र में आने वाले 15 लोगों की सूची पटना से मिली है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने सात लोगों से संपर्क किया है। जिसमें से अधिकांश दिल्ली और लखनऊ समेत अन्य एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ट्रेन से घर लौट रहे हैं। उनके घर पहुंचने पर कोरोना की जांच के साथ स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। मौके पर एंटीजन टेस्ट के साथ आरटीपीसीआर टेस्ट होगा। किसी के पॉजिटिव होने पर सैंपल को होल जिनोमिक सिक्वेंस टेस्ट के लिए पटना भेजा जायेगा। जिससे ओमीक्रोन वैंरिएंट की पुष्टि हो सकेगी। डॉ. विनोद कुमार राय के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम का गठन भी किया गया है। टीम विदेश से आने वाले लोगों की जांच के साथ लगभग पंद्रह दिन तक स्वास्थ्य की निगरानी भी करेगी।

विदेश से आने वाले लोगों में इस वैंरिएंट को लेकर पूरी सर्तकता बरती जा रही है। देश के कुछ राज्य में भी इसके मरीज मिले हैं। जिसके बाद उस राज्य से आने वाले लोगों को लेकर भी ग्रामीण क्षेत्र में आशा वर्कर को लगाया गया है। आशा कार्यकर्ता ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटाएंगी। हेल्थ मैनेजर शाहिद अली ने कहा कि विदेश से आने वाले लोगों की सूची मिली है। अब तक 15 लोगों के नाम मिले हैं। जिसमें से सात से संपर्क हो पाया है। ऐसे लोग अपने घर लौट रहे हैं। विभाग पूरी गंभीरता से मामले को देख रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024