परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के नौतन मोड़ से पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से पांच लाख की शराब को बरामद किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो शराब लेकर मैरवा की तरफ जा रही है। इसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्र तीन जगहों पर वाहन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान नौतन मोड़ पर पुअनि विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को आते हुए देखा। पुलिस को सामने देख स्कॉर्पियो चालक ने कुछ दूरी पर गाड़ी रोक दी और उसमें बैठे धंधेबाज के साथ गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली। उसमें पुलिस को 40 कॉर्टन अरुणाचल प्रदेश निर्मित शराब मिली। स्कॉर्पियो समेत शराब को जब्त कर लिया गया। शराब का बाजार मूल्य पांच लाख रुपया अनुमानित है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…