परवेज अख्तर/सिवान : ग्रामीणों ने सोमवार को बवना बाजार से संदेह के आधार पर दो चोरों को स्कूटी सहित पकड़ कर स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारियों को सौंप दिया। गिरफ्तार दोनों चोर की शिनाख्त जीरादेई थाना क्षेत्र के हरपुर गांव का मोसिम खां एवं कीमू खां के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि जब चोरों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि रविवार की रात्रि वे बवना बाजार स्थित डांस पार्टी के संचालक मनोज यादव के यहां जा रहे थे, तभी पुलिस की गश्त पार्टी को देख स्कूटी को छोड़कर छुप गए। इसके बाद जब गश्त पार्टी चली गई तो वे स्कूटी को लेकर आगे बढ़े लेकिन बवना बाजार में तेल समाप्त होने के बाद बाजार स्थित सुभाष पांडेय एवं मनोज यादव की दुकान का ताला तोड़कर स्कूटी में तेल डाले एवं दुकान से चोरी कर घर चले गए। सोमवार की सुबह डांस पार्टी चलाने वाले मनोज यादव द्वारा फोन कर बुलाए जाने पर जब बवना बाजार पहुंचे तो ग्रामीण पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष जयनारायण राम का कहना है कि बवना बाजार पर ग्रामीणों ने दो चोर एवं एक स्कूटी को पकड़ कर सूचना दी, इसके बाद दोनों चोरों को पकड़ लिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…