परवेज़ अख्तर/सिवान :
जिले में एक बार फिर कोरोना का संकट गहराता चला जा रहा है। जिले में 40 नए कोरोना पॉजीटिव गुरुवार को मिले हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति ने 28 की पुष्टि की है। वहीं रैपिड एंटीजन किट से गुरुवार को जांच के दौरान जिले के मैरवा रेफरल अस्पताल के एक चिकित्सक समेत 12 नए कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि हुई है। जिले के मैरवा व बड़हरिया प्रखंड में 3-3 जबकि रघुनाथपुर, नौतन, भगवानपुरहाट व नबीगंज प्रखंड में एक-एक कोरोना पॉजीटिव मिला है।
नौतन पीएचसी में 95 लोगों की जांच के दौरान गोपालगंज जिले के भोजहाता गांव का एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं आरएमआरआई जांच के लिए 293 जबकि एंटीजन के लिए 2406 व ट्रू नेट जांच के लिए 165 लोगों का सैंपल लिया गया था। इधर, दरौली में 215, बसंतपुर में 190, दरौंदा में 164, गोरेयाकोठी में 156, जीरादेई में 130, आंदर में 125, महाराजगंज पीएचसी में 125, हसनपुरा में 119, हुसैनगंज में 115, हसनपुरा में 110 व महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में 39 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है। इसमें सभी जांच कराने वाले की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…