Categories: जिला

सिवान के दखिन टोला में मारपीट कर सोने की चेन व दस हजार रुपए छीना, पुलिस कर रही है जांच

परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र के दखिन टोला में बुधवार की देर शाम एक युवक से मोहल्ले के कुछ लोगों ने मारपीट कर हथियार के बल पर सोने की चेन और दस हजार रुपए छीन लिया। वहीं जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दहशत फैलाने को लेकर एक पक्ष द्वारा फायरिग भी गई। सूचना मिलने पर नगर थाना इंस्पेक्टर दल बल के साथ पहुंच कर मामले की जांच की। पुलिस ने फायरिग की बात से इन्कार किया। मामले में पीड़ित दखिन टोला निवासी शोएब अहमद ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शोएब अहमद ने अपने आवेदन में बताया कि बुधवार को समय करीब सात बजे दखिन टोला स्थित मेरे ऑफिस में दखिन टोला निवासी रौनक अली आया और मेरे ऑफिस का ताला तोड़ने लगा, जब इसकी सूचना मुझे मिली तो मैं वहां पहुंचा। मैंने देखा कि रौनक अली के साथ तीन अन्य लोग हथियार से लैस थे। मैंने इसका विरोध किया तो रौनक ने मुझ पर हथियार तान कर जान मारने की धमकी दी। इस दौरान विरोध करने पर उसके साथ मौजूद अन्य तीन अज्ञात अपराधियों ने मेरे गले से सोने की चेन जिसकी कीमत लगभग 35 हजार और मेरे पॉकेट से दस हजार रुपए निकाल लिए। नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि मारपीट कर चेन व पैसा छीनने के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026