परवेज अख्तर/सिवान : स्टेट बैंक के एक खाताधारी के बैंक अकाउंट से धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से 40 हजार रुपये की निकासी कर ली गई है। खाताधारी कबीरपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद गोपालगंज के बनकटामल के बुनियादी विद्यालय में शिक्षक हैं। वे दशहरा की छुट्टी में अपने गांव मैरवा के कबीरपुर में आए हुए थे। दो दिनों पहले मैरवा स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे।उन्होंने एक युवक से सहयोग लिया, लेकिन रुपया नहीं निकल सका। वह घर लौट गए। सोमवार को जब वे अपने बैंक जाकर पासबुक प्रिंट कराया तो उन्हें मालूम हुआ कि 40 हजार रुपये धोखाधड़ी कर उनके खाता से निकाल लिया गया। पासबुक प्रिंट करने से पता चला कि उनके खाता से फर्जी तरीके से 40 हजार रुपये मीरगंज थाना क्षेत्र के राकेश कुमार गुप्ता के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया है। इस संदर्भ में खाताधारी सुरेंद्र प्रसाद ने स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक और मैरवा थाना को सूचित किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…