रघुनाथपुर

युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका, सनसनी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दिघवलिया पंचायत के सैचानी गांव के कटवार टोला के पास अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव को नहर में फेंक दिया। मृतक के सिर में चोट के निशान हैं। सोमवार की सुबह नहर की तरफ गए लोगों ने जब युवक का शव देखा तो सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आनन फानन में लोग घटना स्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते भारी संख्या में लोगों की भीड़ उत्पन्न हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने सअनि धनजर यादव को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा। जहां से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि यह अज्ञात शव है। मृतक के सर में चोट के निशान हैं। लगता है कि दो दिन पूर्व युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिया गया हो नहर में पानी होने के कारण बह कर यहां चला आया है। मृत युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। ज्ञात हो कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पतार गांव में शनिवार की रात एक छात्रा की गोली मारकर हुई हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है तथा क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026