परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के मैरवा के गुठनी मोड़ पर एक होटल में नाश्ता कर रहे युवक की बाइक की डिक्की से उचक्कों ने 40 हजार रुपये गुरुवार को उड़ा लिए। डिक्की से रुपये निकाल कर बाइक से भाग रहे युवकों का लोगों ने पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं सके। इस संदर्भ में बताया जाता है कि जीरादेई थाना क्षेत्र के मुइया निवासी सुनील यादव भारतीय स्टेट बैंक मैरवा शाखा से 40 हजार रुपये निकाल कर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान गुठनी मोड़ स्थित एक होटल में नाश्ता करने चले गए और बाइक को बाहर खड़ा कर दिया। जब नाश्ता कर वापस लौटे तो उनकी बाइक की डिक्की का लॉक खुला हुआ था। उन्होंने देखा कि डिक्की में रखे रुपये नहीं है।
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…