Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सर्पदंश की तीन पीड़िता की हालत गंभीर

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले की तीन अलग-अलग प्रखंडों से गुरुवार की शाम अचानक सदर अस्पताल में सर्पदंश की तीन पीड़िताओं को उनके परिजनों ने इलाज के लिए भर्ती कराया। पीड़िताओं में दो बालिका समेत एक महिला शामिल थी। बताया जाता है कि एमएच नगर थाना क्षेत्र के तेलकथू गांव निवासी तबारक अंसारी की पुत्री आशियाना खातून को सुप्तावस्था में सांप ने काट लिया। वहीं सिसवन थाने के रामगढ़ निवासी तारकेश्वर भगत की पुत्री निशा कुमारी को भी सुप्तावस्था में सर्प ने डंस लिया। जबकि घर के बगल में टहल रही हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस गांव निवासी बुलेट यादव की पत्नी पुष्पा देवी को सांप ने काट लिया। सांप काटने से तीनों की स्थिति गंभीर होने के कारण उनके परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हड्डा के काटने से शिव शंकर सिंह गंभीर

हड्डा के काटने पर अचेत पड़े शिव शंकर सिंह

वहीं दूसरी ओर पैगंबरपुर निवासी शिवशंकर सिंह अपने घर के बगीचे में टहल रहे थे। इसी बीच हड्डा का छाता उनके शरीर पर गिर गया। हड्डा के झुंड उन्हें काट लिया जिससे वे बेहोश हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराए जहां उनका इलाज चल रहा था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024