भगवानपुर में चाकू मार 40 वर्षीय जाकिर की हत्या

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया तख्त गांव निवासी स्वर्गीय हफीज मियां के 40 वर्षीय पुत्र जाकिर हुसैन को गांव के ही सकलदेव साह के पुत्र मुन्ना साह ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर डाली।उक्त घटना गुरुवार की संध्या की बताई जा रही है। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज हेतु भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन  सदर अस्पताल ला रहे थे की तभी जाकिर ने रास्ते मे दम तोड़ दिया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले मुन्ना साह को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक जाकिर हुसैन जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के नत्थू मोड़ पर मुर्गा काटकर बेचने का काम करता था और कभी कभार घटना को अंजाम देने वाले मुन्ना साह का चार पहिया वाहन भी चलाता था। परिजनों ने बताया कि जाकिर हुसैन प्रत्येक दिन की भांति गुरुवार को नत्थू मोड़ पर मुर्गा का दुकान खोल मुर्गा काट बेच रहे थे कि इसी बीच तेज धारदार हथियार लेकर मुन्ना साह आ धमके और भद्दी- भद्दी गाली गलौज करते हुए उसके पेट में चाकू गोंद डाला जिससे सदीद तौर पे जख्मी हो गए।घायल अवस्था में उसे आनन-फानन में इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सीवान लाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई उधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस सिवान सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों का परिजनों का फर्द बयान ले रही है घटना के बाद से मृतक की पत्नी नसीमा खातून बेटी सानिया खातून, नरगिस परवीन, पुत्र मोहम्मद इमरान,मोहम्मद बबलू ,मोहम्मद वाहीद का रोते-रोते बुरा हाल हो चुका है। खबर लिखे जाने तक पकड़े गए आरोपी मुन्ना साह से पुलिस पूछताछ कर रही थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024