बड़हरिया में शिक्षा के प्रति बच्चों में ललक पैदा करना शिक्षकों का दायित्व है: डीइओ

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया प्रखंंड के जामो रोड स्थित अलसैफी काम्प्लेक्स में नौकरी क्लासेज का उद्घाटन डीइओ मोतिउर रहमान, जिला नियोजन पदाधिकारी अजय कुमार, बीइओ शिवशंकर झा, डॉ अशरफ अली,डॉ अली अकबर, जदयू नेता अमीरुल्लाह सैफी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.इस अवसर पर ‘युवावर्ग और आधुनिक शिक्षा’ विषयक संगोष्ठी की अध्यक्षता जदयू नेता अमीरुल्लाह सैफी ने की. वहींं मंच संचालन शशांक रंजन सहाय ने किया.इस मौके पर डीईओ मोतिउर रहमान ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाने व उन्हें उत्प्रेरित करना की सख्त जरूरत है.

उन्होंने कहा कि  बच्चों में शिक्षा के प्रति ललक पैदा करना व उन्हें उत्प्रेरित करना शिक्षकों का दायित्व है. इससे बच्चे शिक्षा में बेहतर करते हैंं.आज के दौर में  शिक्षक बच्चों को संस्कार से जोड़कर शिक्षा देंंगे तो बच्चा शिक्षित होने के साथ बेहतर नागरिक बनेगा. वहींं बीइओ शिवशंकर झा ने कहा कि शिक्षा से बच्चे की जिंदगी संवरेगी, इस अवधारणा को बच्चों के मन मेंं बैठानी होगी. मौके पर डीपीओ विनय कुमार, डॉ नूरुल हक,एसआइ अमित वर्मा, जदयू नेता अमीरुल्लाह सैफी, ऐनुल्लाह सैफी,बीडीसी सदस्य फहीम आलम, सेराज अहमद उर्फ सोनू, अशरफ शाह, संतोष कुमार, दिलनवाज अहमद, नजरे आलम,कामरान सैफी, लडन सैफी, नरेश कुमार, औरंजेब खान, राजेश कुमार,गौरव कुमार,शिल्पा कुमारी, केके पाठक, अरहम खान,ललन यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024