Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सेंट्रल बैंक के मुख्य द्वार पर महिला से 42 हजार की छिनतई

परवेज अख्तर/सिवान : समाहरणालय से 50 मीटर की दूरी पर छपरा-सिवान मुख्य पथ स्थित सेंट्रल बैंक के मुख्य द्वार पर ही एक अपराधी ने एक महिला से 42 हजार रुपये की छिनतई की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने जब घटना को अंजाम दिया तो उस समय बैंक के मुख्य द्वार से गार्ड गायब थे। जिस कारण अपराधी ने इस घटना को आसानी से अंजाम दे दिया और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना, टाइगर मोबाइल बैंक पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं पुलिस पदाधिकारियों ने जब बैंक के सीसी कैमरे के फुटेज को देखा तो पता चला कि अपराधी काले रंग का शर्ट पहने हुए है और महिला के पास से जाकर उससे छिनतई की घटना को अंजाम दे रहा है। खबर प्रेषण तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। मामले में बताया जाता है कि शुक्रवार को दाहा नदी समीप सेंट्रल बैक आॅफ इंडिया में नया बाजार निवासी लालमी देवी दस बजे खाते से रुपये निकासी करने पहुंची। रुपयों की निकासी कर वह रुपये गिनते हुए बैंक परिसर से बाहर निकल रही थी इसी बीच जैसे ही उसने रुपयों को मोड़ कर रखने की कोशिश घात लगाए अपराधी ने रुपयों को छीन लिया और गेट के रास्ते बाहर भाग गया। महिला ने शोर मचाते हुए उसका कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया । इसके बाद महिला रोते हुए बैंक परिसर में पहुंची और आप बीती सुनाई जिसके बाद बैंक के अधिकारी सकते में आए। इधर जांच करने पहुंची नगर थाना की टीम ने सीसी कैमरे के फुटेज को देखकर संदिग्ध की पहचान महिला से कराई। महिला ने संदिग्ध को ही रुपये छीनने वाला अपराधी बताया। बेटी के तिलक में खरीदारी को निकाले थे रुपये पीड़िता लालमी देवी ने बताया कि उसके बेटी की शादी अगले महीने होनी है। 14 जून को बेटी का तिलक जाएगा। इसलिए उसने सामानों की खरीदारी को रुपये बैंक से निकाले थे।

मुख्य द्वारा पर नहीं था गार्ड और सीसी कैमरा था घुमाया हुआ

घटना के बाद जब नगर थाना की टीम वहां पहुंची तो बैंक के मुख्य द्वार पर लगा सीसी कैमरा दूसरी तरफ घुमा दिया गया था। वहीं मुख्य द्वार पर ड्यूटी में तैनात गार्ड भी गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026