Barharia Siwan News

वीरेंद्र हत्यारोपी की घर की कुर्की, पुलिस ने घर पर चलाया जेसीबी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में शुक्रवार को सीजीएम कोर्ट सिवान के आदेश पर बड़हरिया पुलिस ने मिठाई दुकानदार वीरेंद्र यादव की हत्या के मुख्य आरोपी उमेश यादव के घर की कुर्की की। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने पुरुष सैनिकों के अलावा महिला पुलिस बल के साथ हत्यारोपी के घर पहुंच कर जेसीबी से घर को तोड़ते हुए घर के सभी सामानों को जब्त किया। बताया जाता है कि 12 अक्टूबर, 17 की शाम 6.40 बजे लगभग बड़हरिया-जामो रोड में वीरेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें मृतक के साढु नवलपुर निवासी उमेश यादव, गोपालपुर निवासी जितेंद्र यादव, नैनपुरा निवासी गोपाल यादव, भलुआ निवासी प्रो. रामावतार यादव को पुलिस ने जांच में आरोपित किया था। जिसमें पुलिस ने नैनपुरा निवासी गोपालजी यादव को उसी समय गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था जो जमानत पर बाहर है। भलुआ निवासी प्रो. रामावतार यादाव ने कोर्ट में समर्पण कर के जमानत ले लिया था। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोपलापुर निवासी जितेंद यादव और नवलपुर निवासी मृतक के साढू सेना के जवान उमेश यादव अभी फरार है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026