परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक शाखा से पैसा निकासी कर शहर के बाटा मोड़ पर एक दुकान से सामान की खरीदारी कर रहे वृद्ध के 45 हजार रुपए उचक्कों ने उड़ा लिए। पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोइरगांवा निवासी रामानंद सिंह (65) गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक शाखा से 45 हजार रुपये की निकासी कर बाटा मोड़ के समीप एक दुकान से सामान खरीद रहे थे। वे अपना रुपये एक झोला में रखे थे। उचक्के बैंक से ही उनका पीछा कर रहे थे और जैसे ही उन्हें रुपए उड़ाने का मौका मिला, वे रुपयों वाला झोला लेकर फरार हो गए। वृद्ध के चिल्लाने पर अगल-बगल के लोग कुछ समझ पाते तब तक उचक्के फरार हो गए थे। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही वह जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…