परवेज अख्तर/सिवान : जिले के असांव थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में बुधवार की रात आग लगने से दो झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए , इसमें रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना में एक गाय भी झुलस गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात अचानक बभनौली गांव निवासी राजनारायण दुबे एवं राम मंगलोरी दुबे के घर में आग लग गई। इसमें नकद 27 हजार रुपया जल गया। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। वहीं असांव थाना क्षेत्र के चकरहा गांव में गुरुवार को बिजली के तार से निकली चिंगारी के कारण गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई, इसमें पांच बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ितों में बच्चा चौरसिया, कुमार मिश्रा, अच्छेलाल चौरसिया, बेचन गोड़,शिवजी गोड़, अब्दुल्लाह, मनोज मिश्रा, फोटर बैठा,राजकुमार बैठा शामिल हैं। बाद में ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि धारा प्रवाहित बिजली के तार में चिड़िया फंस गई थी इस कारण तार के टकराने से चिंगारी निकली और उस कारण फसल में आग लग गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026