परवेज अख्तर/सिवान : कोरोना वायरस को ले अन्य प्रदेशों से गांव आए लोगों को सुरक्षा के लिए जिले के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन पूरा होने पर उनकी स्वास्थ्य जांच कर तथा प्रमाण पत्र देकर उन्हें घर छोड़ दिया गया तथा घर में शारीरिक दूरी बना कर रहने तथा लॉकडाउन का पालन करने की सलाह दी गई। साथ ही घर पर खांसी, सर्दी, बुखार आदि बीमारी होने तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की सलाह दी गई। गुठनी प्रखंड के बलुआ प्राथमिक विद्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए सात लोगों को गुरुवार को जांच के बाद छोड़ दिया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सब्बीर अख्तर के नेतृत्व में मेडिकल की टीम उनकी जांच की तथा बीडीओ धीरज कुमार की उपस्थिति में प्रमाण पत्र देकर उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र सिंह, मुखिया श्रीनिवास गुप्ता, विक्की यादव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…