परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बिसवार गांव में गुरुवार की दोपहर एक विवाहिता की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका राजेश बारी की पत्नी ज्योति कुमारी है। ज्ञात हो कि ज्योति की शादी 26 फरवरी को विसवार निवासी मदन बारी के पुत्र राजेश बारी से हुई थी। बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर बिसवार निवासी राजेश बारी के कमरे का दरवाजा बंद था। उसकी पत्नी सोई थी। तभी राजेश बारी की मां ज्योति को किसी काम के लिए बुलाने गई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला खिड़की से स्वजन जानकारी लेने गए तो कमरे के अंदर देखा कि ज्योति जमीन पर गिरी हुई है। घर का दरवाजा तोड़ ज्योति को कमरे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए मैरवा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के कारण का पता नहीं चल सका है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…