Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हसनपुरा में चुनाव के दरम्यान 46 वोटर बैलेट से देंगे वोट

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र में इस बार के विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसे मतदाता होंगे जो बैलेट पेपर से वोट करेंगे। इसमें 80 से अधिक आयु के हैं या तो दिव्यांग हैं। इन मतदाताओं में प्रखंड अंतर्गत 108 रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 17 मतदाता हैं तथा 109 दारौंदा विधानसभा क्षेत्र से 29 मतदाता शामिल हैं, जो कि इस बार के चुनाव में बैलेट पेपर से चुनाव आयोग द्वारा उनके लिए सहूलियत दी गई है।

वहीं स्वीप कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के सभी पंचायतों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आमजनों में मतदान के प्रति जागरुकता सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रखंड उसरी बुजुर्ग, पकड़ी, रजनपुरा आदि पंचायतों के कई इलाकों में ईवीएम-वीवीपैट का प्रदर्शन कर मतदान की चुनावी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है। शिक्षक कमलेश कुमार राम ने बताया कि निर्वाचन विभाग के स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को ईवीएम के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। गुरुवार को विश्वंभरपुर व लहेजी पंचायतों में ईवीएम-वीवीपैट से मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026