Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तरवारा में अवैध शराब की बिक्री को ले आइटीबीपी जवानों के साथ इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने की कारवाई

सराय ओपी के कई गांव में भी हुई छापेमारी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के गौर कथक व गौर रौजा गांव में गुरुवार को पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में आइटीबीपी के जवान व थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए दर्जनों से अधिक भट्ठियों को ध्वस्त किया। इस दौरान एक हजार से अधिक अ‌र्द्धनिर्मित शराब को नष्ट किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब बनाने का उपकरण के साथ 20 लीटर निर्मित देसी शराब को बरामद किया। वहीं पुलिस आने की भनक लगते ही शराब धंधेबाज फरार हो गए। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना के बाद से लगातार एक टीम गठित कर अवैध शराब कारोबारियों के अड्डा पर छापेमारी कर रही है तथा दर्ज कांड के नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटी हुई है।

दर्ज कांड के सभी नामजद आरोपी पुलिस के डर से फरार चल रहे हैं। वहीं पुलिस शराब के अड्डा को हर हाल में बंद करवाने के लिए कमर कस चुकी है। वहीं सराय ओपी क्षेत्र में कई शराब भट्ठी को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कई उपकरण भी बरामद किए गए। ओपी प्रभारी गोपाल पांडेय ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने उखई चंवर, कल्याणपुर सहित दर्जनों गांवों में करीब पांच सौ लीटर शराब नष्ट किया, जहां धंधेबाज भागने में सफल रहा। वहीं पुलिस ने करीब पांच सौ लीटर कच्ची शराब को नष्ट कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से शराब धंधेबाजों में हड़कंप है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026