छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव में एयरटेल कपंनी के मोबाइल टावर से बीती रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा मोबाइल टावर की बैटरी चोरी कर ली गई है। मामले में कपनी केराकेश कुमार ने बताया कि एयरटेल कंपनी का मोबाईल टावर कर्ण कुदरिया गांव में प्रमोद सिंह के जमीन में लगा हुआ है टावर में सभी सिस्टम आटोमेटिक हैं जब तक बिजली थी तब तक टावर चलता रहा और बुधवार की सुबह बिजली आपूर्ति कटने पर टावर बंद हो गया। जिसकी सूचना पर जब टावर पर पहुंचा गया तों देखा कि टावर में ताला तोड़ 6 वोल्ट का 48 पीस और डिजी जनरेटर का बैट्री अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। वही टावर में लगा केबल भी काट दिया गया है। मामले में थाना पुलिस को लिखित सूचना दी गई। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…