परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार बटालियन एनसीसी छपरा के तत्वावधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान में एक सर्टिफिकेट के तहत एनसीसी जूनियर डिवीजन कैडेटों के लिए परीक्षा आयोजित की गई. प्रथम सत्र में कैडेटों का शारीरिक ड्रील सहित विभिन्न कौशल परीक्षण किया गया. जेएनवी, डीएवी, इस्लामिया, वीएम हाइस्कूल सभी सीवान, वीएम गोपालगंज, डीएवी गोपालगंज, एसजे मीरगंज, एचआर मैरवा, एमएलटी गुठनी एवं हथुआ के कुल 508 कैडेटों ने हिस्सा लिया.
दूसरे सत्र में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया. एनसीसी छपरा के कर्नल सरबजीत सिंह, समादेशी पदाधिकारी, सूबेदार मेजर नीर बहादुर गुरून्ना, सीएस शर्मा, शब्बीर अहमद और पीआई नरेंद्र मिश्रा, अजय कुमार, संजय दूबे, पवन कुमार राय, उपदेश कुमार, प्रभात, धमेंद्र कुमार और जवाहर नवोदय सीवान से पीआर राजुल के कुशल संचालन में परीक्षा संपन्न हुई.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…