परवेज अख्तर/सिवान : मैरवा के बैंक ऑफ इंडिया शाखा के एक महिला ग्राहक से 48 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली गई है। इसकी शिकायत उसने मैरवा थाना में आवेदन देकर की है। मामला मुहर्रम की छुट्टी के पूर्व का है। महिला ग्राहक से यह ठगी बैंक में लगे ऑटोमेटिक मशीन से अकाउंट में रुपया जमा करने के दौरान की गई। बैंक में लगे सीसी कैमरा फुटेज को देख कर प्रबंधक ने मामले को सामने लाने की कोशिश की, लेकिन महिला ग्राहक को रुपया दिला पाने में वे सफल नहीं हुए। रुपया कैसे गायब हुआ यह स्पष्ट नहीं हो सका। बताते हैं कि मझौली रोड निवासी जयप्रकाश जायसवाल की पत्नी इंदु देवी बैंक ऑफ इंडिया में 55 हजार रुपये अकाउंट में जमा करने गई थी। उन्होंने रुपया जमा करने के लिए जमा पर्ची भरने को वहां मौजूद एक महिला कर्मी से कहा। महिला कर्मी ने जमा पर्ची को भरा और फिर उन्हें ऑटोमेटिक मशीन के पास ले गई। इंदु देवी ने बताया कि दिल्ली में रह रही बेटी के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करना था। इसलिए खाता में रुपये जमा करने गई थी। बैंक कर्मी ने बताया कि 55 हजार रुपया अकाउंट में जमा करने के लिए पैन कार्ड की आवश्यकता होगी। इसलिए 49 हजार तक जमा हो सकता है। यह सुनकर उसने 49 हजार रुपये महिला कर्मी को दिए। मशीन से रुपया जमा करने को ले लिया गया। इसी दौरान इंदु देवी का मोबाइल छूट कर गिर गया। मोबाइल उठाने लगी। जब देखा तो मशीन पर रुपया नहीं था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…