परवेज अख्तर/सिवान : शराब धंधेबाजों के विरुद्ध चलाए जा रहे पुलिस अभियान में शनिवार को तीन बाइक पर सवार पांच लोगों को उत्तर प्रदेश से शराब लेकर सिवान की तरफ जाने के दौरान पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। इनके पास से 177 बोतल शराब जब्त की गई, जबकि गई शराब में 12 बोतल किंगफिशर, दो बोतल रॉयल स्टैग, 22 बोतल मेकडॉल और 141 फ्रूटी शराब शामिल है। तीनों बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह निराला ने बताया कि पुलिस ने शराब के साथ बड़हरिया थाना क्षेत्र के तेतहली के शैलेंद्र कुमार सिंह और धर्मेंद्र साह पचरुखी थाना क्षेत्र के गंहरिया बाजार के सुमित कुमार और पागर कोठी के चंदन कुमार गिरि तथा तरवारा थाना क्षेत्र के शाहगंज के संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। ये बैकुंठ छापर और अस्पताल मोड़ के निकट पुलिस गिरफ्त में आए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…