Categories: पटना

प्ले ब्वॉय की नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 5 गिरफ्तार, FB पर लड़की की फोटो लगा करते थे मैसेज,नौकरी के लिए तैयार होते ही ऐंठ लेते थे रकम

पटना: नालंदा पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस के समक्ष जो खुलासे किए, वो काफी चौंकाने वाले हैं। आरोपी फेसबुक (FB) पर लड़की की फोटो लगा लोगों को प्ले ब्वॉय की नौकरी देने का मैसेज करते थे। लोगों के तैयार होते ही आरोपी ठगी का सिलसिला शुरू कर देते। कभी रजिस्ट्रेशन तो कभी पुलिस वैरिफिकेशन और फिर होटल बुकिंग के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करते थे।

शनिवार को सदर DSP डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नालंदा निवासी पिंटू कुमार, लक्ष्मण कुमार, मुकेश कुमार, शेखपुरा निवासी गौतम कुमार और नवादा का रहने वाला किशोर प्रसाद शामिल है। इनके पास पुलिस ने 30 मोबाइल सेट, 31 हजार रुपए और 4 ATM कार्ड बरामद किया है।

DSP ने बताया कि साइबर ठग वॉट्सऐप और FB के माध्यम से सबसे पहले प्ले ब्वॉय की जॉब देने के लिए ऑडियो रिकॉर्डिंग मैसेज करते थे। लोग जब इस काम के लिए तैयार हो जाते तो फिर इंडियन एस्कॉर्ट सर्विस नामक फर्जी कंपनी से संबंधित दस्तावेज व लड़कियों की फोटो भेज कर लोगों का विश्वास जीतते थे।

फिर रजिस्ट्रेशन, वैरिफिकेशन और होटल बुकिंग के नाम से लोगों से ठगी करते थे। आरोपी गूगल पे, फोन पे, पेटीएम, नेट बैंकिंग के माध्यम से रकम ऐंठते थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026