Categories: पटना

दोस्‍तों के साथ शराब की पार्टी करते हुए पटना की डिप्‍टी मेयर का बेटा नशे में गिरफ्तार

पटना: राजधानी पटना से इस वक्‍त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दीघा थाने की पुलिस ने पटना नगर निगम की उप महापौर रजनी देवी के बेटे आशीष उर्फ गोलू को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। आशीष के साथ उसके तीन दोस्‍त भी पकड़े गए हैं। थानाध्‍यक्ष राजेश कुमार के मुताबिक, गुप्‍त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। सभी गिरफ्तार आरोपितों के नाम व पते का सत्‍यापन कराया जा रहा है। शराब की तीन खाली बोतलें, गिलास और खाने का सामान बरामद हुआ है। ब्रेथ एनालाइजर जांच से शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई।

घटना शनिवार देर रात की है। दीघा थाना पुलिस को गुप्‍त सूचना मिली कि कुर्जी मोड़ के समीप बांध के पीछे स्थित एक मकान में कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर आरोपितों को दबोच लिया। पुलिस को देखते ही एक युवक शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। पूछने पर उसने बताया कि वह डिप्‍टी मेयर रजनी देवी और गोरख राय का बेटा आशीष है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मकान की तलाशी के दौरान शराब की तीन बोतल के साथ तीन और युवकों को पकड़ा गया। इसके बाद सभी को थाने पर लाकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गई।

आशीष और उसके साथ पकड़े गए सभी लड़के रसूखदार हैं। जब उनके घरों में गिरफ्तारी की बात पता चली तो सबने पैरवी लगाना शुरू कर दिया। थानेदार से लेकर दीघा थाने के पुलिसकर्मियों को फोन आने लगे। तरह-तरह के प्रलोभन भी मिले। लेकिन, थानाध्‍यक्ष राजेश कुमार ने किसी की पैरवी नहीं सुनी और कानून सम्‍मत कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन लड़कों ने शराब कहां से खरीदी। पुलिस विक्रेता को भी दबोचने की फिराक में है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026