Categories: पटना

प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना से 5 लोगों की मौत….5908 नए संक्रमित….पटना में 2202 पॉजिटिव मामले….

पटना: बिहार में कोरोना की रफ्तार बढ़ते जा रही है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 5908 लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 5 लोगों की मौत भी हुई है। मृतकों में NMCH से 2, साईं हॉस्पिटल से 1, PMCH से 1 और भागलपुर से एक संक्रमित शामिल हैं। अकेले पटना में 2202 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इधर, सोमवार को कोरोना के 4,737 नए मामले सामने आए, जो रविवार के आंकड़े से 6% कम है। रविवार को 5,022 कोरोना केस आए थे।

वहीं, बीते दिन नए मामलों में कमी के कारण राज्य देश के टॉप-10 राज्यों के लिस्ट से बाहर हो गया। नए पॉजिटिव मामले में 11वें स्थान पर रहा। हालांकि, आंकड़ों में कमी सैंपल की जांच में कमी से आई है।

संक्रमण दर रविवार की (2.55%) की तुलना में अधिक है। बीते दिन राज्य की पॉजिटिविटी रेट 3.13% रही। यही कारण है कि एक्सपर्ट लोगों से सख्ती से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहे हैं।

उनका कहना है कि कोरोना का केस अचानक घटता बढ़ता है और यह वायरस हालात बिगाड़ देता है। ऐसे में सावधानी बरतने और कोरोना की गाइडलाइन का पालन करके ही इस लड़ाई से जीता जा सकता है। बता दें, सोमवार को 1,51,475 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। जबकि, रविवार को 1,96,909 सैंपल की जांच हुई थी।

वहीं, आंकड़ों की मानें तो बिहार में कोरोना की दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर काफी तेज है। दूसरी लहर (22 मार्च 13 अप्रैल 2021) में 22 दिन में सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार के पार पहुंची थी, लेकिन तीसरी लहर (24 दिसंबर-10 जनवरी 2022) में 18 दिन में ही यह संख्या पार हो गई है। गनीमत है कि इस बार मौतें पिछली लहर से 83% कम हैं। दूसरी लहर में जब सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार पहुंची थी तब तक 71 लोगों की मौत हो गई थी। इस बार अब तक 12 लोगों की जान गई है। कोरोना की पहली लहर (22 मार्च 2 अगस्त 2020) की रफ्तार धीमी थी, तब सक्रिय मरीज 20 हजार पहुंचने में 131 दिन लगे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026