भगवानपुर हाट: बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

  • फोन पर बातचीत करने को लेकर बच्चों में विवाद
  • लाठी, डंडा व फरसा से हमला कर घायल किया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के महना गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर सोमवार को में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के पीताम्बर राय के पुत्र अभिषेक कुमार व सितम्बर राय की पत्नी पन्ना देवी घायल हो गईं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए भगवानपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल अभिषेक कुमार ने बताया कि गांव में फोन पर बातचीत करने को लेकर बच्चों में विवाद हुआ था। इसी को लेकर मारपीट कर उनलोगों को घायल कर दिया। इस मामले में घायल पन्ना देवी ने थाने में आवेदन दिया है। इसमें उसने गांव के हीं विद्या राय, दीपक कुमार, हीरा कुमार उर्फ पिंटू कुमार, अखिलेश कुमार, अमित कुमार, पवन कुमार, अकलू राय, पवन कुमार, साहेब राय, गजेंद्र कुमार को आरोपित किया है।

उसने कहा है कि सभी ने एकसाथ हमारे परिवार के ऊपर लाठी, डंडा व फरसा से हमला कर दिया। विद्या राय ने फरसा से अभिषेक कुमार के ऊपर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। अन्य लोगों ने बदनीयती से उसके कपड़े फाड़ दिए एवं उसके गर्दन से मंगलसूत्र, घर में रखे पचास हजार रुपये निकाल लिए। जाते समय उनलोगों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024