समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक परिवार के पांच लोगों से खुदकुशी कर लेने से हड़कंप मच गया है. घटना विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण गांव की है. यहां के एक परिवार के पांच लोगों की आत्महत्या से पूरे इलाके में मातम पसर गया. मृतकों में पति, पत्नी, मां और तीन बच्चे शामिल हैं. रविवार की सुबह पड़ोसियों ने घर के अंदर देखा तो वहां पांच लोग फंदे से लटके हुए थे. इसके बाद वहां आसपास के लोग जुट गए. पड़ोसियों के द्वारा इसे आर्थिक कलह के कारण उठाया गया कदम बताया जा रहा है.
सूचना मिलने पर डीएसपी दिनेश कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मिली जानकारी के मुताबिक मऊ धनेशपुर दक्षिण गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी मनोज झा (42 वर्ष), उनकी पत्नी सुंदरमणि देवी (38 वर्ष), मां सीता देवी (65 वर्ष), पुत्र सत्यम (10 वर्ष) और शिवम (7 वर्ष) ने सामूहिक खुदकुशी कर ली. परिवार के पांच लोगों के एक साथ आत्महत्या करने से इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.
घटना की जानकारी होने पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है. राशन कार्ड से नाम हटाए जाने के सवाल पर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…