गोपालगंज: नेपाल से स्मग्लिंग कर हरियाणा ले जाई जा रही 7 करोड़ की चरस बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में तस्करों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर 37 किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जब्त की गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में सात करोड़ रुपये कीमत बताई जा रही है. यह कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट के पास की गयी. गिरफ्तार तस्कर का नाम शिव कुमार है जो हरियाणा के हिसार जिला के हासी थाना क्षेत्र के विडफॉर्म गांव का रहने वाला है. पुलिस पकड़े गये तस्कर से गहन पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है कि वैगन आर कार में नेपाल से चरस को तस्करी कर हरियाणा ले जाया जा रहा था. कुचायकोट पुलिस यूपी-बिहार की सीमा पर वाहन चेकिंग कर रही थी. वाहन जांच के दौरान पुलिस को वैगन आर कार से तकरीबन 37 किलोग्राम चरस मिली. गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि वो ड्राइविंग का काम करता है. पहली बार मोतिहारी के रक्सौल से 20 हजार रुपये में चरस की गाड़ी हरियाणा ले जाने का जिम्मा लिया था मगर वो पकड़ा गया.

सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य तस्कर फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि कुचायकोट थाना अध्यक्ष किरण शंकर के द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी. पुलिस को इस दौरान यह सफलता मिली. उन्होंने बताया कि नेपाल से चरस की तस्करी करने वाले पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. तस्करों के नेटवर्क को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम को हरियाणा भी भेजा जायेगा.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026