Categories: पटना

शराब पार्टी करते 5 युवक गिरफ्तार….मौके से शराब की बोतलें भी बरामद

पटना: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के राजपूताना इलाके से पुलिस ने शराब पार्टी करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस ने 6 बोतल शराब भी बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह छापेमारी की।

पांचों युवकों का मेडिकल टेस्ट कराया गया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार पांचों युवक सोनभद्र, छपरा, दरभंगा और पटना का रहने वाले बताये जा रहे है। इन लोगों ने शराब कहां से लाया था इसका पता पुलिस लगा रही है। गिरफ्तार युवकों से भी पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोग ऐसी आशंका जता रहे हैं कि शराब होम डिलीवरी से मंगवाई गयी है। क्योंकि शाम होते ही नाबालिग बच्चे इलाके में शराब की होम डिलीवरी करते नजर जाते हैं। इसकी भनक पुलिस को भी नहीं हो पाती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि इलाके में होम डिलीवरी करने वालों पर भी पुलिस बहुत जल्द कार्रवाई करेगी।

वही गर्दनीबाग थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि रविवार की रात शराब के नशे में धुत पांच युवक मिले थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजपूताना इलाके में शराब की पार्टी की जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से पांच युवकों को गिरफ्तार किया था वही मौके से 6 शराब की बोतल भी बरामद की गई है। मेडिकल जांच में शराब पीने की भी पुष्टि हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026