Categories: पटना

चौकीदार ने कैदी को पेशी से पहले मछली चावल खिलाया फिर कोर्ट में पेशी करायी….

पटना: भागलपुर में पुलिस की लापरवाही की एक तस्वीर शहर के कचहरी चौक के स्थित एक होटल में देखने को मिली। जहां पीरपैंती से गिरफ्तार आरोपी आनंद कुमार साह को थाने के चौकीदार के द्वारा कोर्ट में पेशी के पहले होटल में बैठा कर मछली भात खिलाया जा रहा है। आरोपी को भाई से मारपीट के आरोप में पुलिस के द्वारा कल ही गिरफ्तार किया गया था और आज जेल भेजने से पहले कोर्ट में पेशी से पहले पीरपैंती थाना के चौकीदार के द्वारा कानून को ताक पर रखकर होटल में बैठा कर आरोपी को खाना खिलाया जा रहा है।

सवाल उठता है कि अगर खाने में कोई जहर मिला दे और कैदी की मौत हो जाए तो इसका जिम्मेदार आखिर होगा कौन । कैदी को चाहे तो थाने के हाजत या फिर जेल में खाना देने का प्रावधान है। उसके बावजूद नियम को ताक पर रखकर इस तरह की तस्वीर सामने आती है। अब वरीय पुलिस पदाधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं इसका इंतज़ार रहेगा।

इस तरह की घटना कई जिलों से सामने आती है पर फिर भी पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है जिससे पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ता रहता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026