परवेज अख्तर/सिवान : अपर जिला न्यायाधीश चतुर्थ मनोज कुमार तिवारी की अदालत ने शराब खोरी से जुड़े मामले में अभियुक्त को पचास हजार रुपये का आर्थिक दंड की सजा दी है।अभियोजन की ओर से बहस करने वाले विशेष लोक अभियोजक तारकेश्वर प्रसाद से मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37-बी के अंतर्गत दोषी पाते हुए आरोपित अभियुक्त सागर पांडेय पर 50 हजार का आर्थिक दंड आरोपित किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 8 जुलाई 2018 को रेलवे स्टेशन पर शराब पीकर एक युवक की हंगामा करने की सूचना रेल पुलिस को प्राप्त हुई। तत्पश्चात रेलवे पुलिस ने अभियुक्त सागर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…